कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक किशोर और उसकी परदादी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चकेरी थाना प्रभारी रंजीत राय ने शनिवार को बताया कि सनिगावां मोहल्ले में शांति देवी गुप्ता (80) और उनके प्रपौत्र कुणाल (13) की शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
राय ने बताया कि कुणाल की मां कोमल जब अपनी बेटी सौम्या के साथ कॉस्मेटिक की दुकान बंद करके घर वापस लौटीं तो उन्हें वारदात का पता चला। कोमल जब घर लौटीं तो शांति देवी की मौत हो चुकी थी जबकि कुणाल की सांसें चल रही थीं। कुणाल को तत्काल कांशीराम ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।


Download Android App
Download iOS App



