पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रावल पिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने यूट्यूब के जरिये अपने बच्चे के जन्म की खबर की पुष्टि की है साथ ही उनका कहना है कि वह अपने बच्चे को तैमूर अली खान नहीं बनाना चाहते हैं जो कि हमेशा लाइमलाइट में रहता है इसलिए वह बच्चे की फोटो साझा नहीं कर सकते।
उन्होंने वीडियो के जरिये फैंस से अपनी बात साझा करते हुए कहा कि हालाँकि अभी उसका नाम सोचा नहीं है बस आप सभी लोग उसकी सलामती की दुआ करें ।
आपको बता दें कि यह उनका दूसरा बच्चा हैं उन्हें पहले से ही 3 साल का लड़का है जिसका नाम मोहब्बत मिगेल अली है। जिस तैमूर का वह जिक्र कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा है। तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर है और लोगों को उनकी सभी फोटो खूब पसंद आती है ।
My Little angel Muhammad Mikaeel Ali just turned 1 today .Super excited #SayMashAllah #Proudfather #ShoaibAkhtar #Birthdayboy pic.twitter.com/v5DZu63oQv
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) November 7, 2017


Download Android App
Download iOS App



