Magh Mela 2026: माघ मेले को लेकर तैयारियों तेज, श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें

Summary :

Magh Mela 2026: प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। प्रयागराज संगम में श्रद्धालु सुगमता से आस्था की डुबकी लगा सकें, इसके लिए सरकार परिवहन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर रही है। माघ मेले के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वाराणसी क्षेत्र के 8 जिलों से तीन चरणों में 336 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा, इनमें जनरथ ए.सी. बसें भी शामिल होंगी। खासतौर पर पूर्वांचल से प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए योगी सरकार विशेष…

Magh Mela 2026: प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। प्रयागराज संगम में श्रद्धालु सुगमता से आस्था की डुबकी लगा सकें, इसके लिए सरकार परिवहन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर रही है। माघ मेले के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वाराणसी क्षेत्र के 8 जिलों से तीन चरणों में 336 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा, इनमें जनरथ ए.सी. बसें भी शामिल होंगी। खासतौर पर पूर्वांचल से प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए योगी सरकार विशेष इंतजाम कर रही है।

Magh Mela 2026
Magh Mela 2026

Magh Mela 2026: श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस सुविधा

योगी सरकार सभी प्रमुख त्योहारों और धार्मिक आयोजनों पर यात्रियों की सरल और सुगम यात्रा का प्रबंध करती आ रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी क्षेत्र से माघ मेले के लिए तीन चरणों में 336 बसों का संचालन यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा। 50 बसें रिजर्व में रहेंगी। इसके अलावा कैंट और काशी डिपो की 3-3 जनरथ ऐ.सी. बसें भी चलेंगी। प्रथम चरण: 1 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक 215 बसें चलने वाली हैं। द्वितीय चरण: 14 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक 330 बसें चलने वाली हैं। तीसरे चरण: 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक 215 बसें चलने वाली हैं।

Magh Mela 2026
Magh Mela 2026

जानें किन रूटों पर चलेंगी विशेष बसें

मछली शहर से झूसी के रूट पर प्रथम चरण में 20, द्वितीय चरण में 30 और तृतीय चरण में 20 बसें चलेंगी। सुजानगंज से झूसी के लिए प्रथम चरण में 15, द्वितीय चरण में 50 और तृतीय चरण में 15 बसें उपलब्ध होंगी। जौनपुर से झूसी के रूट पर प्रथम चरण में 35, द्वितीय चरण में 50 और तृतीय चरण में 35 बसें चलेंगी। बदलापुर से झूसी के रूट पर भी पहले चरण में 35, दूसरे चरण में 50 और तीसरे चरण में 35 बसें चलेंगी।

Magh Mela 2026: कई चरणों में चलाई जाएगी बसें

ज्ञानपुर से झूसी के रूट पर प्रथम चरण में 5, द्वितीय चरण में 15 और तृतीय चरण में 5 बसें उपलब्ध होंगी। वाराणसी से झूसी के रूट पर प्रथम चरण में 65, द्वितीय चरण में 80 और तृतीय चरण में 65 बसें चलेंगी। भदोही से झूसी के रूट पर पहले, दूसरे और तीसरे चरण में 10-10 बसें चलेंगी। गाजीपुर से झूसी के रूट पर पहले चरण में 10, दूसरे चरण में 20 और तीसरे चरण में 10 बसें चलेंगी।

Magh Mela 2026
Magh Mela 2026

चंदौली से झूसी के रूट पर पहले चरण में 5, दूसरे चरण में 15 और तीसरे चरण में 5 बसें चलेंगी। रेनूकोट से राबर्ट्सगंज और अरैल के रूट पर पहले चरण में 15, दूसरे चरण में 10 और तीसरे चरण में 15 बसें उपलब्ध होंगी।

ALSO READ: मथुरा में किडनी कांड से हड़कंप, डेढ़ साल के बच्चे की किडनी निकाले के आरोप में 15 लोगों पर FIR

Rahul Kumar Rawat