उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समेत आपराधिक इतिहास वाले 50 से अधिक लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के साथ अन्य दस के भी लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
राज्य की ओर से पैरवी करने वाले सहायक अभियोजन अधिकारी अंकेश राम त्रिवेदी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रशासन के इस कदम से इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने वर्ष 2021 में मार्च माह तक लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गईं हैं।
UP : चार चरण में होंगे पंचायत चुनाव, 15 अप्रैल को होगा पहले दौर का मतदान
उन्होंने बताया कि तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री रहे बादशाह सिंह तथा उनके परिजनों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही इनमें प्रमुख है। हाल ही में सात अन्य शस्त्र धारकों के आपराधिक इतिहास के मद्देनजर लाइसेंस निरस्त करके उनके खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया है।
सहायक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा गत जनवरी माह से अब तक आपराधिक वारदातों में सक्रिय 13 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। इनमें निवर्तमान जिला पंचायत का सदस्य अनिल यादव,राम मिलन, धर्मेंद, पाठक,हेमंत श्रीवास, पवन कुमार,अन्नू उर्फ अरविंद,ब्रजभान,लिया़कत, ज्ञान सिंह, भानसिंह लोधी, अवनीश गुप्ता, विनोद अजनर शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



