उत्तर प्रदेश के हरदोई से शिक्षिका द्वारा से छात्र से हाथ दबवाने का वीडियो सामने आने के बाद मथुरा से भी इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया है। जिले में विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय दघेंटा की शिक्षिका ने स्कूल में बारिश के बाद हुए जलजमाव को पार करने के लिए बच्चों से कुर्सियों का पुल बनवाया। इसका वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया और शिक्षिका को तुरंत निलंबित कर दिया।
मामला, मथुरा के बलदेव विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय दघेंटा प्रथम का है जहां बारिश के बाद पानी गया और इस कारण स्कूल आने के रास्ता बंद हो गया। इसके बाद शिक्षिका पल्लवी श्रोत्रिय ने पानी से निकलने के लिएछात्रों से कुर्सियां मंगवाई और पुल बनवाकर उसे पार कर क्लास में प्रवेश किया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मथुरा ज़िले के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दघेंटा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अध्यापिका छात्रों से कुर्सियों का पुल बनवाकर जलभराव को पार कर रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अध्यापिका को निलंबित किया गया है। (28.07) pic.twitter.com/bw8ZqPaNrF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2022
स्कूल प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह ने बताया कि स्कूल के सामने सड़क को बनाया जा रहा है। मिट्टी डालकर सड़क को ऊंचा कर दिया गया है, जिससे स्कूल परिसर नीचे हो गया है। नालियां भी बंद हो गईं हैं। जिसकी वजह से पानी निकलना बंद हो गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी एवं शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
बीएसए नीतू सिंह ने कहा कि शिक्षिका ने जलभराव से निकलने के लिए बच्चों को पानी में उतार दिया और खुद बच्चों से पानी में कुर्सियां रखवाईं, जिन पर पैर रखकर निकलीं। यह बहुत ही गलत एवं अशोभनीय है। कोई भी किसी शिक्षक और शिक्षिका से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं कर सकता है। उक्त शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



