बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में वाहन से भीड़ को कुचलने की घटना से बेहद दु:खी है। उन्होंने इस घटना की तुलना लखीमपुर खीरी कांड से की साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ को कार से कुचलने से हुई एक व्यक्ति की मौत व अनेकों के घायल होने की घटना अति-दुखद, जो लखीमपुर खीरी की घटना की याद ताजा करती है।
2. छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ को कार से कुचलने से हुई एक व्यक्ति की मौत व अनेकों के घायल होने की घटना अति-दुखद, जो लखीमपुर खीरी की घटना की याद ताजा करती है। कांग्रेस सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद व नौकरी दे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
— Mayawati (@Mayawati) October 16, 2021
कांग्रेस सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद व नौकरी दे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद व नौकरी दे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सिंघु बर्डर पर पजांब के एक दलित युवक की नृशंस हत्या अति-दुखद व शर्मनाक है। पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे तथा पंजाब के सीएम भी लखीमपुर खीरी की तरह पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद व सरकारी नौकरी दें, बसपा की यह मांग है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे कुछ लोगों को एक कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में एक की मौत और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद भीड़ ने पीछा कर कार को रोका और चालक की पिटाई कर दी।
इस मामले पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि छत्तीसगढ़ के जनपद जशपुर में एक धार्मिक जुलूस पर अनियंत्रित वाहन द्वारा लोगों की कुचले जाने की दुर्घटना में हुई मृत्यु अत्यंत दु:खद है। छत्तीसगढ़ सरकार से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपेक्षा है।


Download Android App
Download iOS App



