बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भीम राजभर को मुनकाद अली की जगह उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुनकाद अली को पिछले साल अगस्त में उप्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और हाल ही में हुए उपचुनाव में पार्टी द्वारा एक भी सीट न जीत पाने के कारण उन्हें हटाया गया है।
मऊ जिले के निवासी भीम राजभर सबसे पिछड़ी जाति (एमबीसी) से आते हैं। पद पर उनकी नियुक्ति का उद्देश्य एमबीसी को पार्टी के करीब लाना है। वहीं हाल के उपचुनावों में देवरिया से बसपा के उम्मीदवार अभय नाथ त्रिपाठी ने रविवार को पार्टी छोड़ दी। साथ ही आरोप लगाया कि बसपा गलत नीतियों पर चल रही है और उन्होंने पार्टी के समन्वयकों पर मानसिक और आर्थिक रूप से उनका शोषण करने का आरोप भी लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



