बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से गुरुवार को मांग की कि वे जनता को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए तुरंत सख्त एवं प्रभावी कदम उठाएं।
देश में एक तरफ आएदिन पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि की बढ़ती कीमतों ने तथा वहीं दूसरी तरफ रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते हुए दामों से आमजन-जीवन पुरी तरह से अस्त-व्यस्त व त्रस्त। केन्द्र व सभी राज्य सरकारें जनता के राहत हेतु तुरन्त सख्त व प्रभावी कदम उठाएं, बीएसपी की यह मांँग।
— Mayawati (@Mayawati) October 14, 2021
वस्तुओं के बढ़ते दाम से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया
मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘देश में एक तरफ पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस आदि की बढ़ती कीमतों तथा दूसरी तरफ, रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दाम से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बसपा की मांग है कि केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारें जनता को राहत देने के लिए तुरंत सख्त एवं प्रभावी कदम उठाएं।’’
पेट्रोल, डीजल फिर हुआ महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर
बता दें कि कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ोतरी हुई, जिससे इसकी खुदरा कीमत देश भर में उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। इस हिसाब से राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर क्रमश: 104.79 रुपये प्रति लीटर और 93.53 रुपये प्रति लीटर हो गए। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल 34 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 110.75 रुपये प्रति लीटर हो गया, जो सभी चार मेट्रो शहरों में सबसे अधिक है। मुंबई में डीजल की कीमत भी एक लीटर के लिए 101.40 रुपये है।


Download Android App
Download iOS App



