देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी भी बरकरार है हालांकि संक्रमितों की संख्या में कमी देखी जा रही है। वहीं तीसरी लहर को लेकर सरकार की तैयारियां तेज है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तरह इसकी तीसरी लहर से बचाने के लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर स्तर पर तैयारी पूरी होनी चाहिए।
2. देश में सामान्य जनजीवन व अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने व कोरोना से उत्पन्न विभिन्न जन समस्याओं के निदान के लिए सभी सरकारों को निष्ठापूर्वक काम करना जरूरी, वरना देश की आत्मर्निभरता व अस्मिता के प्रभावित होने का खतरा व लोगों को फिर बुरे दिन और अधिक परेशान करेंगे। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) June 18, 2021
बसपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 रोधी टीकाकरण में जन भागीदारी तभी सुनिश्चित हो सकती है जब टीका आसानी से हर जगह सभी को उपलब्ध हो। वैसे कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तरह इसकी तीसरी लहर से बचाने के लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर स्तर पर तैयारी पूरी होनी चाहिए। बसपा की सभी राज्य सरकारों से यह मांग है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘देश में जनजीवन और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने तथा कोरोना वायरस से उत्पन्न विभिन्न जन समस्याओं के निदान के लिए सभी सरकारों को निष्ठापूर्वक काम करना जरूरी है वरना देश की आत्मर्निभरता और अस्मिता पर असर होने का खतरा है तथा लोगों को फिर बुरे दिन और अधिक परेशान करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



