बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कल रात हुई हिंसा की न्यायिक जांच की मांग करते हुए सोमवार को कहा है कि यह मामला अति गंभीर है। मायावती ने सुबह ट्वीट कर कहा कि जेएनयू हिंसा का मामला अति गंभीर है तथा इसकी न्यायिक जांच कराना बेहतर रहेगा। बसपा नेता ने ट्वीट में कहा, “जेएनयू में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई हिंसा अति निंदनीय और शर्मनाक है। केंद्र सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए तथा साथ ही इसकी न्यायिक जांच हो जाए तो बेहतर होगा।”
JNU में छात्रों व शिक्षकों के साथ हुई हिंसा अति-निन्दनीय व शर्मनाक। केन्द्र सरकार को इस घटना को अति-गम्भीरता से लेना चाहिये। साथ ही इस घटना की न्यायिक जाँच हो जाये तो यह बेहतर होगा।
— Mayawati (@Mayawati) January 6, 2020
गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में छात्रसंघ के प्रदर्शन के बीच रविवार शाम नकाबपोशों लोगों ने छात्रों पर हमला बोल कर दिया । हथियारों के साथ नाकाबपोश जेएनयू परिसर में घुस गए और चार घंटे तक परिसर में बवाल मचाते रहे। अज्ञात नकाबपोशों ने साबरमती हॉस्टल, साबरमती टी-प्वाइंट सहित कई हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की।


Download Android App
Download iOS App



