बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती आज (सोमवार को) पदाधिकारियों और नव निर्वाचित सांसदों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में बसपा दफ्तर में होने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के कारणों की पड़ताल किए जाने की संभावना है।
समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ गठबंधन कर लाडे गए इस चुनाव में बसपा को आशा के अनुरूप सीटें नहीं मिली थी। इस चुनाव में बसपा ने 38 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था जिसमें उसे दस में जीत हासिल हुई थी। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुला था।
उन्होने बताया कि बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष, जोन इंचार्ज और सांसदों को बुलाया गया है। समीक्षा बैठक के बाद कुछ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल हो सकता है जबकि कुछ को उनके मौजूदा दायित्व से मुक्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि पार्टी के प्रदर्शन से नाखुश मायावती ने उत्तर प्रदेश बसपा के अध्यक्ष आर एस कुशवाहा को उत्तराखंड के प्रभार से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर एमएल तोमर को नया प्रभारी बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



