केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन साइकिल पर आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय पहुंचे। डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में हर्षवर्धन को पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया था।
बाद में उन्हें पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का प्रभार दिया गया था। दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद हर्षवर्धन विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय का पदभार भी संभालते रहेंगे। हर्षवर्धन को मई 2014 में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उनको पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय दिये गए थे।
तब हर्षवर्धन की जगह जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। केन्द्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद हर्षवर्धन को मई 2017 में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।