Meerut News : मेरठ में ढाई साल की बच्ची की हत्या, श्मशान घाट के पास शव मिला

Summary :

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी गयी, जिसका शव मंगलवार की सुबह श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। Highlights . मेरठ में ढाई साल की बच्ची की हत्या . श्मशान घाट के पास मिला शव Meerut News : ढाई साल की बच्ची की हत्या उत्तर प्रदेश के मेरठ(Meerut News) जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी गयी, जिसका शव…

Meerut News

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी गयी, जिसका शव मंगलवार की सुबह श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Highlights
. मेरठ में ढाई साल की बच्ची की हत्या
. श्मशान घाट के पास मिला शव

Meerut News : ढाई साल की बच्ची की हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ(Meerut News) जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी गयी, जिसका शव मंगलवार की सुबह श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं भावनपुर पुलिस के अनुसार गाजियाबाद जिले के थाना मोदीनगर क्षेत्र निवासी अनिल कुमार अपनी बेटी भाविका (ढाई वर्ष) और बेटे युग के साथ अपने साले चमन, निवासी फतेहपुर थाना लोहिया नगर, के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

मेरठ: बारात में आई ढाई साल की बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या, श्मशान घाट के पास  मिला शव - Amrit Vichar

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात चमन की बारात थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव दतावली पहुंची, जहां फेरों के दौरान भाविका को एक चारपाई पर सुलाकर अनिल कुमार लघुशंका के लिए चले गये और जब कुछ देर बाद लौटे तो भाविका गायब मिली। उन्होंने बताया कि इसी बीच काली नदी के निकट घूमने गए ग्रामीणों ने पुलिस को श्मशानघाट के पास बच्ची का शव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस और भाविका के परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त की।

UP Meerut 3 Year Old Girl Kidnapping Murder Case | Meerut News | 3 साल की  बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या: मेरठ में मामा की बारात से अपहरण, श्मशान में  न्यूड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar