बिधूना : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की मोदी, योगी सरकारें गरीबों, दलितों के हकों पर डांका ही नहीं डाल रहीं बल्कि जातीय उन्माद, दंगा फसाद, आन्दोलन की आड़ में दलितों की र्दुदशा करवा उन्हें खुलेआम सत्ता से जुड़े दबंगों से पिटवा उनका दोहन शोषण कर रहीं हैं। इसी कारण भाजपा के प्रति दलितों में नफरत बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने गुजरे चार साल के शासन में झूंठे वादे कर देश की जनता को गुमराह करने का काम ही नहीं किया बल्कि देश को विकास की पटरी से उतार दिया।
इसी तरह यूपी की योगी सरकार ने अपने एक वर्ष के शासन में एक मात्र जातीय उन्माद को ही नहीं फैलाया बल्कि जाति वाद का जहर बोकर सत्ता से जुड़े दबंगों से दलितों को पिटवाने तथा उनकी र्ददशा करवाने का एक मात्र काम किया है। इसका खामियाजा 2019 लोक सभा चुनाव में मोदी व योगी को जरूर भुगतना पड़ेगा जनता अदालत से इस तरह के संकेत मिलनेलगे हैं। उ. प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बात दैनिक पंजाब केसरी बिधूना रिपोर्टर महेश कुरवार से हुई एक मुलाकात के वक्त कही।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– औरैया, महेश कुरवार


Download Android App
Download iOS App



