उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के संवेदनशील क्षेत्र में होली के त्योहार पर सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलीगढ़ के अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित मस्जिद हलवाईयान को काले रंग के तिरपाल से ढक दिया गया है।
J&K के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
पुलिस अध्यक्ष (एसपी) अभिषेक ने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने आगे कहा, हमने कई एहतिहातन उपाय किए हैं। इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस गश्त करेंगे और क्षेत्र के घरों की छत पर ड्रोन नजर रख रहे हैं। होली समारोह के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त बल तैनात किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



