मुख्तार अंसारी की मौत के बाद UP में धारा 144 लागू , CM Yogi ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Summary :

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बड़े माफिया रहे मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेल में बंद राजनेता मुख्तार अंसारी के निधन के बाद गुरुवार रात अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। पूर्व विधायक अंसारी का शाम को दिल का दौरा पड़ने से बांदा के अस्‍पताल में मृत्‍यु हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी में कड़ी सुरक्षा अंसारी की मौत के बाद UP में धारा 144 लागू CM Yogi ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सीएम योगी ने बुलाई बैठक आपको बता दें बैठक में डीजीपी…

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बड़े माफिया रहे मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेल में बंद राजनेता मुख्तार अंसारी के निधन के बाद गुरुवार रात अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। पूर्व विधायक अंसारी का शाम को दिल का दौरा पड़ने से बांदा के अस्‍पताल में मृत्‍यु हो गई।

  • मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी में कड़ी सुरक्षा
  • अंसारी की मौत के बाद UP में धारा 144 लागू
  • CM Yogi ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सीएम योगी ने बुलाई बैठक

आपको बता दें बैठक में डीजीपी प्रशांत कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और हालात का जायजा लिया और अंसारी की मौत के कारण उत्पन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राज्यभर के सभी जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे यूपी में सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

दरअसल, इस समय रमजान चल रहा है और कल शुक्रवार यानी जुम्‍मा है, इसलिए सभी मस्जिदों में मुसलमानों का जमावड़ा लगना तय है। पांच बार के विधायक मुख्तार अंसारी की भी अपने समुदाय के सदस्यों के बीच रॉबिनहुड वाली छवि थी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team