Mulayam Singh Health Update : हालत में बही भी कोई सुधार नहीं, CRRPT सपोर्ट पर रखा

Summary :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे है।उनकी सेहत नाजुक बनी हुई है। मुलायम सिंह की क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ता ही जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे है।उनकी सेहत नाजुक बनी हुई है। मुलायम सिंह की क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ता ही जा रहा है। एडवांस सीआरआरपीटी सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी हालत में कोई खास सुधार होता नहीं दिख रहा है। 
इंटेंसिव केयर यूनिट में कराया भर्ती 
दरअसल, पिछले कई दिनों से उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मुलायम सिंह का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। मुलायम सिंह को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों से बीमार चल रहे मुलायम सिंह की तबीयत में सुधार होने के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और  दुआएं की जा रही है।  
 लालू प्रसाद यादव पहुंचे मेदांता अस्पताल 
मुलायम सिंह यादव का हाल पूछने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पहुंचे। लालू के साथ उनके छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत की और मुलायम सिंह की स्वास्थ्य की जानकारी ली।  पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया कि वह हर संभव मदद और सहायता के लिए मौजूद है।मुलायम सिंह के बेटे तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव तथा भतीजे धमेंद्र यादव भी मौजूद है।  

Desk Team