मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामनगरी अयोध्या और कृष्ण भूमि मथुरा से चुनावी मैदान में उतारे जाने के बजाए उन्हें उनके ही शहर से उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी के इस फैसले पर महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतारा जाना बीजेपी की कमजोरी को दर्शाता है।
नेसिपी नेता ने सोमवार को कहा, योगी जी कह रहे थे कि वो मथुरा से चुनाव लड़ेंगे और फिर कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे। अब उन्हें अपने ही गृह शहर में भेजा गया है। योगी जी को गोरखपुर से टिकट देना ये दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी कमजोर हुई है।
अखिलेश से लोगों को उम्मीदें, जिंदा लोग BJP को नहीं देंगे वोट : संजय राउत
उल्लेखनीय है कि बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री योगी को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर विपक्ष लगातार हमले कर रहा है। गोरखपुर में छठे चरण में 3 मार्च को मतदान है। यह विधानसभा क्षेत्र, गोरखपुर सदर संसदीय का हिस्सा है, जहां से योगी लगातार पांच बार सांसदी जीत चुके हैं।
फिलहाल इस सीट से डॉ.आरएमडी अग्रवाल चौथी बार विधायक हैं, जो 2002 में पहली बार योगी के ही समर्थन से हिंदू महासभा के टिकट पर बीजेपी के चार बार के विधायक पूर्व मंत्री शिवप्रताप शुक्ल को हराकर विधानसभा में पहुंचे थे। इसके बाद डॉ. अग्रवाल बीजेपी के टिकट पर जीतते रहे।


Download Android App
Download iOS App



