उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और हत्या की शिकार युवती को न्याय नहीं मिलने से पहले राज्य के शामली में एक और बलात्कार का मामला सामने आया है। यहा एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कैराना पुलिस स्टेशन में लड़की के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी। वह व्यक्ति उसे कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसने इसके बारे में अपने परिवार को बताया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) नित्यानंद राय के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



