उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना करीब चार दिन पहले की है। नजीबाबाद थाना प्रभारी (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने कहा, नाबालिग किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पीड़ित के परिवार का पड़ोसी है और अक्सर उनके घर आया जाया करता था।
आरोपी की पहचान तुषार के रूप में हुई।
रविवार को, घटना के वक्त किशोर घर बाहर अकेला खेल रहा था। आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने से अपने घर ले गया। जब लड़का घर वापस आया, तो माता-पिता ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसएचओ ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़के के मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


Download Android App
Download iOS App



