उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी कानपुर को कर्फ्यू के लिये जाना जाता था मगर अब न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा के तौर पर प्रदेश देश भर में विकास के लिये अपनी पहचान बना चुका है।
कानपुर आज नई पहचान के लिए आगे बढ़ रहा है
कमर्शियल ग्राउंड किदवई नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा ‘‘ एक समय कानपुर में कट्टे बनते थे और आज कानपुर डिफेंस कॉरिडोर के रूप में जाना जाता है। देश की रक्षा उत्पादन के एक केन्द, के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। ’’ उन्होने कहा कि कभी कानपुर कर्फ्यू के लिए जाना जाता था लेकिन अब ‘न कर्फ्यू न दंगा..। उत्तर प्रदेश में सब चंगा’ इसलिये अब उत्तर प्रदेश में अब उपद्रव नहीं,उत्सव का माहौल है। कानपुर आज नई पहचान के लिए आगे बढ़ रहा है।
रामायण के प्रति सोच किसी से छिपी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी कानपुर ने देश के अंदर अपनी अलग पहचाई बनाई थी। कानपुर की पहचान देश के टेक्सटाइल के साथ ही देश के सबसे बड़ औद्योगिक नगरों के रूप में थी, लेकिन बीती सरकारों ने कानपुर की हमेशा उपेक्षा ही की है। पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण अकेले सीसामऊ में 14 करोड़ लीटर सीवर मां गंगा में गिराकर उनके अस्तित्व पर प्रश्न खड़ करने का प्रयास हुआ था।
उन्होने कहा ‘‘ मैं आपसे अपील करने आया हूं कि बीजेपी के हाथों को और मजबूत करें अधिक से अधिक मतदान करके बीजेपी के प्रत्याशी को विजई बनाएं क्योंकि जो कानपुर में दंगे-कर्फ्यू के लिए जिम्मेदार थे। वह सपा के प्रत्याशी बनकर सामने आए हैं। उनकी मातृ शक्ति के लिए टिप्पणियां और रामायण के प्रति सोच किसी से छिपी नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



