भुनी टोल प्लाजा पर चला NHAI का चाबुक, ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवान से की थी बदसलूकी

Summary :

मेरठ-करनाल हाईवे (NH-709A) पर स्थित भुनी टोल प्लाजा पर सेना के एक जवान के साथ हुई बदसलूकी के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। यह घटना 17 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसके बाद जांच में टोल एजेंसी की गंभीर लापरवाही सामने आई। NHAI ने टोल एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट किया रद्द जवान के साथ गलत व्यवहार के मामले को गंभीरता से लेते हुए NHAI ने टोल ऑपरेटिंग कंपनी ‘मेसर्स धर्म सिंह’ का अनुबंध तुरंत समाप्त कर दिया है। यही नहीं, कंपनी को एक साल तक किसी भी नए टोल प्रोजेक्ट की निविदा (बोली) में…

मेरठ-करनाल हाईवे (NH-709A) पर स्थित भुनी टोल प्लाजा पर सेना के एक जवान के साथ हुई बदसलूकी के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। यह घटना 17 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसके बाद जांच में टोल एजेंसी की गंभीर लापरवाही सामने आई।

NHAI ने टोल एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट किया रद्द

जवान के साथ गलत व्यवहार के मामले को गंभीरता से लेते हुए NHAI ने टोल ऑपरेटिंग कंपनी ‘मेसर्स धर्म सिंह’ का अनुबंध तुरंत समाप्त कर दिया है। यही नहीं, कंपनी को एक साल तक किसी भी नए टोल प्रोजेक्ट की निविदा (बोली) में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

NHAI ने लगाया भारी जुर्माना और हर्जाना

NHAI ने टोल कंपनी पर कई आर्थिक दंड भी लगाए हैं:

  • 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
  • 5 लाख रुपए की परफॉर्मेंस गारंटी जब्त कर ली गई।
  • टोल प्लाज़ा पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए 3.66 करोड़ रुपए का खर्च एजेंसी को वहन करना होगा।
  • इन सबका कारण था जवान के साथ टोलकर्मियों का दुर्व्यवहार, टोल वसूली में बाधा डालना, और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना।
NHAI
NHAI

जवान ऑपरेशन सिंदूर में था शामिल

घटना के समय पीड़ित जवान कपिल, जो श्रीनगर में तैनात है, छुट्टी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से वापस ड्यूटी पर जा रहा था। वह ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा भी रह चुका है। इस दौरान टोल प्लाज़ा पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ़्तार

घटना की जानकारी मिलने पर मेरठ पुलिस ने तत्परता दिखाई। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा के अनुसार, 6 लोगों – सचिन, विजय, अनुज, अंकित, सुरेश राणा और अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के CCTV फुटेज भी सबूत के तौर पर जब्त किए गए हैं।

NHAI
NHAI

सभी टोल एजेंसियों को NHAI के सख्त निर्देश

NHAI ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी टोल ऑपरेटर्स को कड़े निर्देश दिए हैं। निर्देशों में शामिल हैं:

  • टोलकर्मियों को सड़क उपयोगकर्ताओं से अच्छे व्यवहार के लिए विशेष प्रशिक्षण देना।
  • टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के लिए संचार और ग्राहक सेवा पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
  • अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर तत्काल सख़्त कार्रवाई करना।
  • NHAI ने दोहराया कि उसकी प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देना है, और किसी भी तरह की बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Noida Supernova Suicide Case: गर्लफ्रेंड के संग ठहरे युवक ने नोएडा की सबसे ऊंची इमारत से कूद कर दी जान, 24 घंटे से था लापता

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।