‘पेट्रोल छिड़का, लाइटर से लगा दी आग…’, Nikki Murder Case की बेटे ने रोते-रोते सुनाई कहानी

Summary :

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के रूपबास गांव की रहने वाली निक्की की मौत के बाद न्याय के लिए लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। निक्की की शादी कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी विपिन के साथ साल 2016 में हुई थी। निक्की की बहन की शादी भी इसी घर में विपिन के भाई से हुई थी। इस तरह दोनों बहनें एक ही घर की बहू थीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही विपिन शराब के नशे में निक्की को प्रताड़ित करता था। कई बार समझाने के बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला। Nikki Murder…

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के रूपबास गांव की रहने वाली निक्की की मौत के बाद न्याय के लिए लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। निक्की की शादी कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी विपिन के साथ साल 2016 में हुई थी। निक्की की बहन की शादी भी इसी घर में विपिन के भाई से हुई थी। इस तरह दोनों बहनें एक ही घर की बहू थीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही विपिन शराब के नशे में निक्की को प्रताड़ित करता था। कई बार समझाने के बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला।

Nikki Murder Case: 21 अगस्त की रात का खौफनाक मंजर

निक्की के परिवार का आरोप है कि 21 अगस्त की रात विपिन, उसकी मां और भाई ने मिलकर निक्की पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। खुद उसके पति ने लाइटर से आग लगाई और तीनों वहां से फरार हो गए। इस दौरान निक्की की बहन, जो उसी घर में रहती है, ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने अपने घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

अस्पताल में तोड़ा दम

निक्की के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान ही निक्की की मौत हो गई। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Nikki Murder Case
Nikki Murder Case

Nikki Murder Case: निक्की के बेटे का बयान

निक्की का छोटा बेटा, जो घटना के वक्त घर में मौजूद था, रोते हुए कहता है कि “पापा ने मम्मी को पहले चांटा मारा, फिर लाइटर से आग लगा दी।” यह बयान और घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

परिजनों का आरोप और धरना प्रदर्शन

निक्की के परिवार का कहना है कि ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे और इसी वजह से उनकी बेटी को मारा गया। घटना के दो दिन बाद भी सिर्फ पति को हिरासत में लिया गया है, जबकि सास और देवर अब तक फरार हैं। पुलिस द्वारा अब तक कार्रवाई न होने पर परिजन नाराज़ हैं।

Nikki Murder Case
Nikki Murder Case

Nikki Murder Case: कासना थाने के बाहर धरना

परिजन और गांव के लोग कासना थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके हाथों में “Justice for Nikki” और “निक्की बहन को इंसाफ दो” जैसे पोस्टर हैं। सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा होकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार ने पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो वे लोग गोलचक्कर का घेराव करेंगे।

Nikki Murder Case: न्याय की गुहार

निक्की के घरवाले इस घटना से बेहद आहत हैं और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाए, ताकि निक्की को इंसाफ मिल सके और आगे ऐसी घटनाएं न हों।

यह भी पढ़ें:-Noida Supernova Suicide Case: गर्लफ्रेंड के संग ठहरे युवक ने नोएडा की सबसे ऊंची इमारत से कूद कर दी जान, 24 घंटे से था लापता

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।