Noida: पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत 2 चोरों को किया गिरफ्तार

Summary :

Noida: नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मोबाइल फोन लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनके पास से एक चोरी की बाइक, एक पिस्तौल 315 बोर, दो मोबाइल फोन, एक जिंदा कारतूस और एक चला हुआ कारतूस बरामद किया। Highlights पुलिस ने गश्त के दौरान चोरों को किया गिरफ्तार मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश चोरी का सामान समेत 2 हथियार हुए बरामद  पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश को गोली लग गई। जिसे…

Noida

Noida: नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मोबाइल फोन लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनके पास से एक चोरी की बाइक, एक पिस्तौल 315 बोर, दो मोबाइल फोन, एक जिंदा कारतूस और एक चला हुआ कारतूस बरामद किया।

Highlights

  • पुलिस ने गश्त के दौरान चोरों को किया गिरफ्तार
  • मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश
  • चोरी का सामान समेत 2 हथियार हुए बरामद

 पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश को गोली लग गई। जिसे घेरकर पकड़ लिया। वहीं दो बदमाश भागने लगे जिन्हें कांबिंग के दौरान पकड़ लिया। गोली लगने वाले बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ शिवा निवासी बिशनपुरा के रूप में हुई। आकाश के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के विभिन्न थानों में लूट व चोरी के करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों की धरपकड़ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल 315 बोर, दो मोबाइल फोन, एक जिंदा कारतूस और एक चला हुआ कारतूस बरामद किया।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, कि नोएडा के सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन के अधिकारी खोड़ा टी-प्वाइंट (तिराहा) पर बैरिकेड लगाकर पुलिस जांच कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग रोकने के बावजूद पुलिस जांच के लिए नहीं रुके। बाद में पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया और डी पार्क इलाके के पास उन्हें घेरने और रोकने की कोशिश की गई, तभी आरोपियों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

चोरों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके दो साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश उर्फ शिवा पर पहले भी 12 मामले दर्ज हैं; आरोपी नितेश पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं; वहीं आरोपी रोशन झा पर पूर्व से भी एक मामला दर्ज है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan