नोएडा अथॉरिटी ने सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों को लेकर लिया बड़ा फैसला, अच्छी शिक्षा समेत कई सुविधा देने का निर्देश

Summary :

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अक्सर रेड लाइट्स (लाल बत्ती) पर बच्चे और कुछ बुजुर्ग भीख मांगते हुए दिखाई देते है।बता दें अब नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों और रेड लाइट पर भीख मांगने वाले बच्चों के लिए बेहतरीन पहल की है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अक्सर रेड लाइट्स (लाल बत्ती) पर बच्चे और कुछ बुजुर्ग  भीख मांगते हुए दिखाई देते है। बता दें अब नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों और रेड लाइट पर भीख मांगने वाले बच्चों के लिए बेहतरीन पहल की है। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ऐसे भीख मांगते बच्चों और अलग-अलग निर्माण साइट पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों व गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा व सुविधा दिए जाने के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया गया है। 
लोकेश एम ने विभिन्न NGO के साथ एक बड़ी बैठक की
आपको बता दें नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने विभिन्न NGO के साथ एक बड़ी बैठक की।जिसमें उन्होंने मुख्य तौर पर सड़कों पर भीख मांगने वाले असहाय बच्चे व निर्माण साइट पर काम करने वाले गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।इस बैठक में विभिन्न NGO को सुझाव और दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि, अलग-अलग चौराहे, मार्केट में भीख मांगने वाले बच्चों का सर्वे कराकर उनकी संख्या एवं विवरण को इकट्ठा किया जाए। 
सिक शिक्षा अधिकारी और NGO के साथ एक और बैठक करने का निर्णय 
दरअसल, इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्माण साइट पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की संख्या का भी सर्वे कराकर सरकारी स्कूलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा व अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है। इसके अलावा इस बैठक में प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ बच्चों को जबरदस्ती भीख मांगने के लिए मजबूर करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिया है। इसके अलावा आने वाले अगले सप्ताह में नोएडा प्राधिकरण की पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी और NGO के साथ एक और बैठक करने का निर्णय लिया गया है। 

Desk Team