नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से लापता हुई किशोरियों से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया, ‘‘ग्रीन आर्क सोसाइटी से 20 दिन पहले 14 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से किशोरी को बरामद किया और उसे अगवा करने वाले राकेश नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।’’
उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि राकेश ने किशोरी से बलात्कार किया है। पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है।’’ थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘थाना बिसरख क्षेत्र के ही पटवारी गांव से 26 नवंबर को लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को थाना पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से बरामद किया।
आशा है कि लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में वोट करने वाले विपक्षी राज्यसभा में विरोध में होंगे: आजाद
उसे अगवा करने वाले शकील खान नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शकील ने किशोरी से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है, जिसका डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



