नोएडा में कोरोना का कहर तेज : अब रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Summary :

संक्रमण को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू का समय रात 8. 00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कर दिया गया है।

गौतमबुद्ध नगर में लगातार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में गुरुवार को 143 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। संक्रमण के खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू में बदलाव किया गया है।
पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, “17 जून को मेरठ मंडल में कोरोनावायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। बैठक में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का निर्देश दिया गया था।”
उन्होंने आगे बताया, “उक्त निर्देश के आधार पर संक्रमण को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू का समय रात 8. 00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कर दिया गया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मी इसका अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे और जनता से भी आग्रह किया गया है कि वो खुद भी इसका पालन करें।”
इससे पहले कर्फ्यू की अवधि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक था। यानी कि लोगों को अब रात 8 बजे तक अपने घर वापस आना होगा। तो वहीं सुबह 6 बजे के बाद ही वे घर से बाहर निकल सकेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही आवागमन की अनुमति होगी।

भारत को चीन से खतरे के मद्देनजर अपने सैनिकों की तैनाती करेगा US : माइक पोम्पिओ

Desk Team