उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल कर कांग्रेस में कद्दावर युवा नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को आस्तीन का सांप बताया है। पोस्टर में एक तरफ कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, उनके बाद राहुल गांधी तथा दूसरे छोर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं कमलनाथ का पोस्टर है। इन सब के मध्य कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांघी का पोस्टर है।

पोस्टर के नीचे एक तरफ सिंधिया को हाथ में कमल पकड़ दिखाया गया है और उसके ऊपर फन फैलाए एक सांप को दिखाया गया है और दूसरी तरफ कांग्रेस के महानगर सचिव हसीव अहमद का पोस्टर है। अहमद ने सोशल मीडिया पर सिंधिया के खिलाफ पोस्टर वायरल कर आस्तीन का सांप बताया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जिस कांग्रेस ने 17 साल तक सांसद बनाया, दो बार केन्द्रीय मंत्री बनाया, पार्टी का महासचवि बनाया।
प्रधानमंत्री के ‘नमामि गंगे’ परियोजना की अमित शाह ने की तारीफ, कहा- गंगा के पानी की गुणवत्ता में हुआ सुधार
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया, सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया और चुनाव अभियान का स्टार प्रचारक बनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस सिंधिया को महाराज बनाकर रखा आज अगर कहता है कि जनसेवा का मौका नहीं दिया तो इसका क्या अर्थ है। उनका कहना है एक सांसद और मंत्री पद के लिए करोडों कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात और मां जैसी पार्टी को छोडना सिंधिया महराज को सही लग सकता है, लेकिन हमारे लिए यह धोखे से अधिक और कुछ नहीं। उन्होने कहा कि ऐसे सौदेबाजों को हम आस्तीन में छुपा सांप ही कहेंगे।
अहमद ने कहा कि पहले सिंधिया भाजपा की जिस तरह से आलोचना कर रहे थे, वह सही है या अब जो महिमा मंडन कर रहे हैं यह सही है, इसका स्वयं आकंलन कर लें। उन्होने कहा कि सिंधिया भाजपा के पे-रोल पर हैं। उन्होने कहा कि जिस कांग्रेस ने उन्हे सब कुछ दिया आज वही फिल्म बाहुबली में कटप्पा की भूमिका के तौर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के राजनीति में अपने अभिनय को निभाया।


Download Android App
Download iOS App



