गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी अब्बास खान पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सोमवार को अपनी कार्रवाई करते हुए वैध निर्मित तीन मंजिला भवन को जमींदोज कर दिया। अब्बास खान का अतरसुइया क्षेत्र में गोल पार्क के पास स्थित तीन मंजिला मकान को ढहाने की कार्रवाई आज सुबह पीडीए द्वारा की गई।
बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में तीन जेसीबी के साथ मकान को गिराना शुरू किया था। प्राधिकरण के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के अनुसार मकान का नक्शा पास न/न होने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसके खिलाफ इसी साल ध्वस्तीकरण आदेश प्राधिकरण द्वारा पारित किया गया था।
प्राधिकरण और जिले की पुलिस लगातार ऐसे माफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। इस बीच अब्बास के पुत्र अजीम का कहना था कि उनका घर आधे से अधिक नक्शे में पास है फिर भी पीडीए पूरा घर गिराने का दबाब बना रही है। इसी बात को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों और अब्बास के परिजनों के बीच कहासुनी भी हुई।
गौरतलब है अब्बास के खिलाफ एक 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। वर्ष 2017 में भू-माफिया की सूची में उसका नाम सुमार था। अब्बास पर बसपा सरकार के समय गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई भी की गयी थी। अतीक अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र, बच्चा पासी, पप्पू गंजिया, राजेश यादव, छोट्टन गिरी, समेत करीब 12 करीबियों के अवैध निर्माण गिराये जा चुके है।


Download Android App
Download iOS App



