बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए लोगों को लालच और डराया-धमकाया जा रहा है लेकिन चुनाव आयोग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री को जितवाने के लिए बाहरी लोगों के माध्यम से वाराणसी के गली-कूचों और घर घर जाकर वहां के लोगों को पहले लालच और फिर धमकी दी जा रही है।
उन्होंने सवाल किया है कि इससे वहां स्वतंत्र एवं नि:ष्पक्ष चुनाव कैसे हो पायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की बंगाल की तरह वाराणसी पर नजर क्यों नहीं है। इससे पहले भी मायावती ने बंगाल हिंसा को लेकर भो और आरएसएस पर निशाना साधा था, उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी व आरएसएस के लोगों ने, बंगाल जैसी स्थिति पैदा करने की पूरी-पूरी कोशिश की थी, लेकिन यहां हमारे बने गठबन्धन ने इनके इस षड्यन्त्र व मनसूबे को अभी तक भी पूरा नहीं होने दिया है और आखिरी चरण के वोट पड़ने तक भी हम इसे पूरा नहीं होने देंगे।
उल्लेखनीय है कि वाराणसी में 19 मई को मतदान है। वहां से प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस के अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव के बीच मुख्य मुकाबला है।


Download Android App
Download iOS App




