उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे राजवीर को फोन कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फोन कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यूपी के पूर्व सीएम को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जाए।
दरअसल कल्याण सिंह हालत काफी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उन्हें हॉस्पिटल के आईसीयू से पीजीआई में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।
अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार शनिवार को उनके शरीर में सूजन की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल सीएम योगी ने भी अस्पताल के डॉक्टरों से उनके बारे में जानकारी ली थी। डॉक्टरों ने उनसे कहा कि फिलहाल अभी किसी भी तरह की कोई चिंता की बात नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



