मिर्जापुर के शक्तेशगढ़ आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज कोरोना वायरस (कोविड-19)से पीड़ित है। उनका हाल जानने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की। घातक महामारी से संक्रमित होने के बाद स्वामी अड़गड़ानंद को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
आश्रम से जुड़े रामप्रसाद पांडेय बाबा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी अड़गड़ानंद को फोन कर उनका हाल चाल लिया। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को तेज बुखार आने के बाद इलाज के लिए वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चेयरमैन एसके सिंह ने बताया कि स्वामी अड़गड़ानंद की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।


Download Android App
Download iOS App



