प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के गांजरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने जा रहे हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर वह लाल कुर्ते में नज़र आए।
महिला रैली को भी संबोधित करेंगे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हाल ही में संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में एक महिला रैली को भी संबोधित करेंगे। उनका यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे वाराणसी के राजातालाब के गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के लिए तैयार हैं। सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 121 करोड़ खर्च कर रही है, वहीं बीसीसीआई इसके लिए 330 करोड़ खर्च कर रही है।
क्रिकेट हस्तियां भी रहेंगी मौजूद
बता दें कि इस मौके पर कई क्रिकेट हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव, करसन घावरी, दिलीप वेंगसरकर, मदनलाल, गुडप्पा विश्वनाथ के अलावा यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव आदि मौज़ूद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



