लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को रामपुर में बने मौलाना अली जौहर विश्वविदयालय पर छापा मार कर एक मदरसे से चोरी हुई कुछ किताबें बरामद की। समाजवादी पार्टी (सपा) के रामपुर से मौजूदा सांसद आजम खान इस विश्वविद्यालय के संस्थापक और कुलाधिपति हैं।
पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने यहां बताया, ‘’रामपुर जिला और पुलिस प्रशासन के दल ने विश्वविदयालय में छापा मारा और एक मदरसे की मुहर लगी 400 से 500 पुस्तकें बरामद की।
मदरसे से कितनी पुस्तकें गायब थी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।”
पुलिस प्रशासन की टीम 250 साल पुराने ऐतिहासिक मदरसा आलिया से चोरी हुई हजारों पुस्तकों की जांच कर रही है। बरामद हुई पुस्तकें ऐतिहासिक और बहुमूल्य हैं।


Download Android App
Download iOS App



