राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13-15 मार्च तक उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान से यह जानकारी मिली । बयान के अनुसार, राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को वाराणसी पहुंचेंगे ।
इसमें कहा गया है, ‘‘ 14 मार्च को राष्ट्रपति कोविंद सोनभद्र जिले के चपकी जायेंगे, जहां वह वनवासी समागम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और सेवा कुंज आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।’’ राष्ट्रपति भवन ने बताया कि 15 मार्च को राष्ट्रपति वाराणसी में गंगा नदी, पर्यावरण और भारत की संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर जागरण मंच के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



