राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समय लखनऊ के दौरे पर हैं। वह कानपुर से प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए। इसके बाद कोविंद उन्नाव होते हुए राष्ट्रपति अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोमवार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्ट्रेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर उतरे। यहा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति इसके बाद राजभवन के लिए सीधे निकल गए।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है और तैयारियां पूरी कर ली गई है। सेना की खुफिया इकाई को भी अलर्ट कर दिया गया है। चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास लोगों की हर गतिविधि पर अफसर पैनी नजर रख रहे हैं। राजभवन में न्यायाधीशों के साथ हाई टी का कार्यक्रम है। इस दौरान चीफ जस्टिस आफ इंडिया भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद आज का उनका कार्यक्रम राजभवन में आरक्षित है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मंगलवार को लोकभवन से दिन में डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे। लोकभवन में उनका करीब एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंगलवार शाम को राष्ट्रपति राजभवन से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनकी सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
उनके आगमन पर दो दिन शहर में सड़कों पर कई जगह रूट डाइवर्जन रहेगा। विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि उनके कार्यक्रम के दौरान छोटे वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। कानपुर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान फ्लाईओवर का ट्रैफिक रोके जाने से एंबुलेंस में एक महिला की मौत हो गई थी। इसको ध्यान में रखते हुए लखनऊ पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने जाम में इमरजेंसी वाहनों में फंसे लोगों के लिए तीन नंबर जारी किए है। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को जाम से मुक्त कराएंगे।
लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक जाम में फंसने पर एंबुलेंस और अन्य वाहनों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया है। कोई भी जाम में फंसने पर 6389304141, 6389304242, 9454405155 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर सोमवार और मंगलवार को कार्यक्रम समाप्त होने तक राजधानी में कई रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



