BJP सांसद हेमा मालिनी ने किया दावा, कहा- सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने में सक्षम

Summary :

हेमा मालिनी ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकार हर संभव उपाय कर रही हैं।

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकार हर संभव उपाय कर रही हैं, लेकिन इससे बचने के लिए देश कि जनता को भी कोविड नियमों का पालन करने की जरूरत है।
सांसद ने कहा,‘‘ संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है, लेकिन हम सभी को भी पूरी तरह सावधान रहना होगा। इसके लिये टीकाकरण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लोग बिना किसी भ्रम के टीका लगवाएं।’’
उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर गठित कोविड निगरानी समितियों को किट वितरित करने के दौरान सांसद ने कहा,‘‘ संक्रमण की पहली लहर के बाद हम लापरवाह हो गए थे, जिसके परिणामस्वरूप दूसरी लहर से हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ा, इसीलिए हमें दूसरी लहर से सबक लेते हुए और सतर्क रहना होगा।’’

Desk Team