होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी है जिसको लेकर यूपी की राज्य सरकार ने मथुरा जिला जेल के छह कैदियों द्वारा पर्यावरण के अनुकूल हर्बल रंग तैयार किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल से भी कैदियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है। बता दें कि इससे मर्किट में आने वाले केमिकल रंग के उपयोग से बचा जा सकता है, अगर केमिकल रंगो की बात कर तो यहां रंग काफी हानिकारक होते है, यह लोगों की त्वचा को नुकसान तक पहुंच सकते है।

जानें किन चीजों का इस्तेमाल करके बनाए जा रहे रंग
कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रदेश भर की जेलों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जेल में अरारोट पाउडर और सब्जियों की मदद से हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। इस कड़ी में पालक को पीसकर उसका हरा रंग निकाल कर तैयार किया जाता है। इसी तरह मेथी को पीसकर हल्का हरा रंग, चुकंदर को पीसकर लाल रंग, हल्दी पाउडर से पीला गुलाल तैयार किया जा रहा है। साथ ही इसमें खुशबू बरकरार रखने के लिए इत्र का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में हर साल क्विंटल में गुलाल तैयार किए जाते है।



Download Android App
Download iOS App



