UP में गन्ना किसान की आत्महत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Summary :

प्रियंका ने कहा कि “अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से चीनी मिलें बंद हो रही है और गन्ना किसान आत्महत्या को मजबूर है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि “अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा का दावा था कि 14 दिन में पूरा भुगतान दिया जाएगा लेकिन हजारों करोड़ रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं।”

उन्होंने कहा कि “मैंने 2 दिन पहले ही सरकार को इसके लिए आगाह किया था। सोचिए इस आर्थिक तंगी के दौर में भुगतान न पाने वाले किसान परिवारों पर क्या बीत रही होगी। लेकिन भाजपा सरकार अब 14 दिन में गन्ना भुगतान का नाम तक नहीं लेती।”

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया

बता दें कि मुजफ्फरनगर के सिसौली के रहने वाले गन्ना किसान ओमपाल का शव गुरुवार को सिसौली-हड़ौली मार्ग स्थित उनके खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला था। मिली जानकारी के मुताबिक खतौली चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते किसान के तीन बीघा के खेत में खड़ी गन्ने की फसल की पर्ची नहीं आई थी। पर्ची न मिलने के कारण किसान तनाव में था और उसने आत्महत्या कर ली।

Desk Team