प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा- बिजली और डीजल के दाम कई बार बढ़े लेकिन गन्ने के रेट में नहीं हुई बढ़ोत्तरी

Summary :

गुरुवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार गन्ने के दाम नहीं बढ़कर किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं।

 गन्ना कीमतों को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलवार है। गुरुवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार गन्ने के दाम नहीं बढ़कर किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं।वाड्रा ने ट्वीट  किया, ‘‘उत्तर प्रदेश  में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 से अधिक बार बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से शून्य रूपये की बढ़ोतरी हुई।
 


आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों।’’ उन्होंने बुधवार को भी योगी सरकार पर गन्ना किसानों के मुद्दे पर हमला करते हुए कहा था कि जहां उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान परेशान हैं वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों के कारण राज्य का किसान खुशहाल है। 

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रूपये प्रति कि्वंटल किए जबकि उत्तर प्रदेश में गन्ने का 400 रूपय कि्वंटल का वादा करके सत्ता में आई उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने तीन साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर ‘देख लेने’ जैसी धमकी देती है।

Desk Team