कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि राज्य में उनकी यात्रा के दौरान लोगों की सुविधा के लिए उनकी सुरक्षा कम से कम रखी जाए।
प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को बुधवार को लिखे पत्र में कहा, “राज्य की मेरी यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की मैं सराहना करती हूं, लेकिन इससे लोगों को बहुत असुविधा होती है और इससे मुझे परेशानी होती है।” साथ ही उन्होंने कहा, क्योंकि मैं लोगों की सेवक हूं तो मेरे कारण किसी को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए।
अपनी और अपनी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की जून में रायबरेली की यात्रा का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि उनके काफिले में 22 वाहन थे, जिससे लोगों को असुविधा हुई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों में इस तरह की परेशानी नहीं होती क्योंकि वहां एक सुरक्षा वाहन उनके साथ चलता है. इसके अलावा प्रियंका ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा कम करने का अनुरोध किया है।


Download Android App
Download iOS App



