महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक नाई ने गलती से एक शख्स की मूंछ काट दी तो उसने नाई के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस ग्राहक ने बताया कि वह नाई की दुकान पर अभिनंदन कट मूंछों की सेटिंग करवाने के लिए पहुंचा था।

लेकिन उस नाई ने जानबूझकर उसकी सारे मूंछे उड़ा डाली। यह घटना नागपुर की है जहां पर ग्राहक किरन ठाकुर ने नाई सुनली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महाराष्ट्र के नागपुर के एक थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।

किरण ठाकुर ने बताया कि मैं हमेशा से ही इस सैलून में दाढ़ी बनवाने के लिए जाता हूं। इतना ही नहीं लगभग सभी को यह भी मालूम है कि मुझे मूंछ का रखने का शॉक है। लेकिन नाई ने फिर भी जानबूझकर मेरी मूंछ पर उस्तरा फेर दिया और तो और ऊपर से फिर मेर से बहस भी करने में लगा हुआ है जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। किरण ने आगे बताया कि मैं अभिनंदन जैसी मूंछे रखना चाहता था। वहीं सुनील ने सफाई देते हुए कहा कि इनके मूंछ गलती से कट गई थी। फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

इस समय भारतीय वायुसेना के दिलेर पायलट अभिनंदन की तरह मूंछे रखने का फैशन चला हुआ है क्योंकि अभिनंदन की तरह मूंछें रखने को देशभक्ति से जोड़कर देखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



