कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती के मामले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बड़ा घोटाला सरकार की साठगांठ से हुआ है और इसमें लाखों युवाओं के भविष्य को दांव पर लगा दिया है इसलिए योगी सरकार को इस बारे में जवाब देना
पड़ेगा।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने वाड्रा गुरुवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि यह घोटाला सरकार की नाक के नीचे हुआ है और इसे दबा कर रखा गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर लगातार हमला कर रही वाड्रा का मानना है कि अधिकारियों की साठगांठ के बिना इतना बड़ घोटाला नहीं हो सकता इसलिए राज्य सरकार को इस संबंध में उठने वाले सवालों का जवाब देना चाहिए।
लाखों युवाओं ने परीक्षा दी।
लाखों ने नौकरी की आस लगाई।
लाखों ने साल भर इंतजार किया।भाजपा सरकार की नाक तले ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की साँठगाँठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा।
अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा। pic.twitter.com/tWXcNBJMZA
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 11, 2020
उन्होंने ट्वीट किया ‘‘लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की आस लगाई। लाखों ने साल भर इंतजार किया। भाजपा सरकार की नाक तले ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की साठगांठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा। अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों और सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा।’’


Download Android App
Download iOS App



