उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार को जनप्रतिनिधियों से लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद सहित कई जनपदों का दौरा किया है तथा इसी के तहत आज वह गौतम बुद्ध नगर आए हैं।
खन्ना ने ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स अस्पताल) में कोविड-19 के उपचार की व्यवस्था पर चिकित्सकों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की।
मंत्री ने कहा कि टीके की कमी शाम तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि आगरा से शाम तक कोविड-19 के टीके नोएडा पहुंच जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक करें।


Download Android App
Download iOS App



