उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरी हुई है और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भी जेल जाने का डर सता रहा है। योगी ने यहां चुनावी रैली में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज किया ”कांग्रेस मोदी जी से भयग्रस्त हो गई है, क्योंकि वह जान गई है कि मोदी जी इटली से मामा को लाकर जेल में पहुँचा चुके हैं। भांजे को भी जेल जाने का डर सता रहा है।”
उन्होंने कहा कि अभी एक दलाल बंद हुआ है। बहुत सारे दलाल बंद होंगे। कांग्रेस की परेशानी है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में दलाली लेने वाले फरार मामा इटली से गिरफ्तार होकर आ गये। योगी ने राहुल गांधी के इटली प्रेम पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब देश आपदा और विपदाग्रस्त होता है तो राहुल और उनका खानदान इटली में जाकर मस्ती करता है।
उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि उनको भारत का मजबूत और सशक्त होना बर्दाश्त नहीं हो पाता है। आतंकवाद को मोदी ही नष्ट कर सकते हैं। कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह आतंकवाद का खात्मा कर सके। सपा और बसपा से भी इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।
मायावती का मोदी पर पलटवार, लगाया घृणित राजनीति करने का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा का घोषणा पत्र और उनकी कार्यपद्धति आतंकवाद को समर्थन करने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से पाकिस्तान इस कदर भयग्रस्त हो गया है कि मोदी भारत में भाषण देते हैं तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पसीना आता है।


Download Android App
Download iOS App




