राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ित परिवार के साथ बातचीत का वीडियो जारी कर किया ये खुलासा

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हाथरस की अपनी यात्रा के दौरान पीड़ित परिवार से बातचीत का एक वीडियो जारी किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हाथरस की अपनी यात्रा के दौरान पीड़ित परिवार से बातचीत का एक वीडियो जारी किया है। इस बातचीत में, राहुल गांधी को पीड़ित परिवार से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘डरो मत और गांव मत छोड़ो’और गांव में आने का उनका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवार सुरक्षित है। 
जबकि पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी की लापरवाही के बारे में शिकायत की और बताया कि कैसे उन्हें अपनी बेटी के शव को देखने की अनुमति नहीं दी गई, जिसका रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें एक आवाज सुनी जा सकती थी, जिसमें कहा जा रहा है, ‘हमें क्या पता कि उन्होंने किसकी बॉडी जलाई है?’

राहुल गांधी और उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, तीन अन्य पार्टी नेताओं के साथ शनिवार को हाथरस पहुंचे थे, जहां पिछले दिनों 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ उच्च जाति के पुरुषों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या कर दी थी। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से घटना की जांच की मांग की है। 

Ujjwal Jain