उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर, 15 लोगों की गई जान, 133 इमारतें ठही

Summary :

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिनों में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी बारिश होने की आशंका है।

मानसून के आने पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है . आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 9 से 12 जुलाई के बीच हुई बारिश से लगभग 133 इमारतें ढह गईं है. यही नहीं बीते तीन दिनों में यूपी के 14 जिलों में करीब 15 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही लगभग 23 जानवरों की भी इसमें जान चली गई. 
इन जिलों में आई आफत 
मानसून की दस्तक के बाद उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, सोनभद्रा, अंबेडकर नगर, खीरी ,अंबेडकर नगर,सुल्तानपुर ,बाराबंकी, कानपुर नगर, हरदोई, उन्नाव और फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान आने की आशंका है.  विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिनों में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी बारिश होने की आशंका है.वहीं, आने वाले पांच दिनों तक लखनऊ में भारी भी बारिश और तूफान आने का अनुमान जताया है।

Desk Team