हरिद्वार के साधु इस साल कोविड-19 महामारी के कारण एक दूसरे को स्पर्श किए बिना और रंगों का इस्तेमाल किए बिना होली का पर्व मनाएंगे।
एक दूसरे को रंग लगाने की परंपरा से अलग हटकर 13 अखाड़ों के साधु सोमवार को फूलों से होली खेलेंगे।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा, “कोरोना वायरस को देखते हुए यह सांकेतिक होली होगी जिसमें रंगों की बजाय फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा।“
गिरी ने लोगों से भी सादे तरीके से होली मनाने का आग्रह किया।


Download Android App
Download iOS App



