विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी दलों ने विधान परिषद चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी यादवों के वोट बैंक को फिर से पाने की आस में मेहनत करने में जुटी है। पार्टी ने विधान परिषद के लिए 16 सीटों पर 12 यादव उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
सपा ने युवाओं पर अपना दांव लगाया है, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत उम्मीदवार पहली बार आए हैं। एक दिन पहले ही सपा ने देवरिया-कुशीनगर सीट से डॉ कफील खान की उम्मीदवारी की पुष्टि की थी। सपा के कई उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।
राज्य के 35 स्थानीय निकायों (एटा, मथुरा मैनपुरी सीट पर दो उम्मीदवारों के चुनाव) के तहत 36 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 12 अप्रैल को होगी। इन चुनावों में सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी क्षेत्रवार सीटों के लिए वोट करेंगे।
यूपी : विधान परिषद चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कसी कमर, नौ अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
बुधवार को जारी सपा की सूची में अनुराग वर्मा (खीरी), मनोज कुमार (जौनपुर), उमेश कुमार (वाराणसी), अमर यादव (बहरीच), विजय बहादुर यादव (प्रतापगढ़) और दिलीप सिंह यादव (आगरा-फिरोजाबाद) के नाम शामिल हैं। लखनऊ-उन्नाव सीट से मौजूदा एमएलसी सुनील सिंह साजन को भी प्रत्याशी बनाया गया है।
राजेश यादव (बाराबंकी), अमित यादव (पीलीभीत-शाहजहांपुर), रजनीश यादव (गोरखपुर-महाराजगंज), श्याम सुंदर सिंह (झांसी-जालौन-ललितपुर), संतोष यादव (बस्ती-सिद्धार्थनगर), वीरेंद्र शंकर सिंह (रायबरेली) के नाम हीरा लाल यादव (फैजाबाद), राजेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू (आजमगढ़-मऊ) और मकसूर अहमद (रामपुर-बरेली) भी सूची में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों को सीधे नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



