समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मोके पर समाजवादी पार्टी के कायकर्ता ने लखनऊ की सड़को को बधाई पोस्टर से पाट दिया है। साथ जिले स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों अलग-अलग आयोजन कर रही है। प्रसपा कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के तौर पर मनाएंगे और सैफई में विराट दंगल होगा। शिवपाल सिंह यादव सैफई में रहेंगे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम करने के अलावा जिलों में भी समारोहों का आयोजन कर रही है। लखनऊ में लगे पोस्टर में मुलायम सिंह के साथ उनके पुत्र अखिलेश यादव के फोटो लगाए गए है।
पोस्टर पर अलग-अलग तरह से बधाई सन्देश लिखे गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह को जनमंदिन की बधाई दी गई। सीएमओ की ओर से किये गए ट्वीट में लिखा गया की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामना की है।


Download Android App
Download iOS App



